Nkb National News की खबर पर संज्ञान , बरभोना में अवैध रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
खरसिया के बरभौना क्षेत्र में अवैध रेत तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है NKB National News में अवैध रेत परिवहन का मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
खरसिया एसडीएम प्रवीण भगत के नेतृत्व में राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने में छापेमारी कर अवैध रेत परिवहन में लगे 8 ट्रैक्टर जब्त किए।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल, छाल तहसीलदार लोमेश मिरी, माइनिंग विभाग की टीम और छाल पुलिस बल मौजूद रहा। जब्त सभी ट्रैक्टरों को छाल थाना परिसर में खड़ा कराया गया, जिसके बाद नियमानुसार उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया गया।



प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply