खरसिया | श्री शिव हनुमान मंदिर में स्वर्गीय माताजी की स्मृति में 50 पौधों का वितरण, कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर किया वृक्षारोपण

खरसिया के जवाहर कॉलोनी स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गंज बाजार निवासी ऋषि अग्रवाल ने अपनी स्वर्गीय माताजी की स्मृति में करीब 50 पौधे मंदिर समिति को भेंट किए।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में और सचिव हितेश सहित समिति के सदस्यों एवं कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक पौधों का रोपण किया। कई पौधे मंदिर परिसर में लगाए गए, वहीं शेष पौधे लोगों को अपने-अपने घरों और आसपास के स्थानों पर लगाने के लिए वितरित किए गए।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने मंदिर की साफ सफ़ाई में श्रमदान करते हुए सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। यदि घर में पर्याप्त जगह नहीं है, तो मंदिर, सार्वजनिक स्थल या अन्य उपयुक्त स्थान पर पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का छोटा प्रयास मिलकर पूरे क्षेत्र को हराभरा बना सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सचिव हितेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सहयोग और कॉलोनीवासियों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को एक जन-जागरूकता अभियान का रूप दे दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अपील की गई कि बिना आवश्यकता पेड़ों की कटाई न करें। यदि किसी कारणवश एक पेड़ काटना पड़े, तो उसके बदले कई नए पौधे अवश्य लगाएं। पेड़-पौधे केवल हरियाली नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं।

संदेश:
“एक पौधा लगाना प्रकृति को दिया गया सबसे सुंदर उपहार है। आइए, पेड़ लगाएं, पेड़ बचाएं और हर घर, हर मंदिर तथा हर मोहल्ले को हरियाली से भर दें।”


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply