बेहरामार का काला खेल बेनकाब… ₹55 हजार की अवैध शराब जब्त, पूरी टीम ने मारा छाप
बेहरामार की शांत गलियों में… सब कुछ सामान्य लग रहा था…लेकिन इस सन्नाटे के पीछे पल रहा था एक काला कारोबार…
23 मार्च की सुबह… एक गुप्त सूचना पुलिस तक पहुंचती है…सूचना ऐसी, जिसने पूरे सिस्टम को अलर्ट कर दिया…फिर शुरू होता है ऑपरेशन…रणनीति बनती है… टीम तैयार होती है… और बेहरामार की ओर बढ़ते हैं कदम…
जैसे ही पुलिस ने दबिश दी…सच एक-एक कर बाहर आने लगा…मुख्य आरोपी – जयपाल राठिया (40 वर्ष)जो गांव के अंदर ही चला रहा था अवैध महुआ शराब का धंधा…मौके से बरामद हुई भारी मात्रा में शराब…कुल कीमत लगभग ₹55,000 आंकी गई…साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए…
जब पुलिस ने पूछा – “लाइसेंस?”तो जवाब था… “कुछ भी नहीं…”
बस फिर क्या था…मौके पर ही आरोपी गिरफ्तार… और काला खेल खत्म…
और आखिरकार… पुलिस के इस ताबड़तोड़ एक्शन में 530 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त हुई, करीब ₹55 हजार का काला कारोबार पल भर में ध्वस्त हो गया… और बेहरामार में चल रहे इस अवैध खेल का यहीं हुआ ‘THE END’
👉 इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में छाल पुलिस टीम की अहम भूमिका रही
एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में टीआई नासिर खान के नेतृत्व में उप निरीक्षक मदन पटले,प्रधान आरक्षक शंभू पांडे,प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्रिय,आरक्षक भगवती लक्ष्मे, सतीश जगत, उमेद उरांव, प्रबंध राठिया,महिला आरक्षक एमरेसिया टोप्पो की टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।
अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है…क्योंकि सवाल अभी बाकी है…क्या ये सिर्फ एक आदमी का खेल था…या इसके पीछे छिपा है कोई बड़ा गिरोह…?

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply