नाम है SSP शशि मोहन सिंह… अवैध धंधे वालों के लिए सीधा ‘आघात’


नदी किनारे चलता था काला खेल… ‘ऑपरेशन आघात’ में पुलिस का ताबड़तोड़ वार”


रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम घरघोड़ी के खेत धरहा नदी किनारे दबिश देकर अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ किया।


एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नदी किनारे अवैध महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर सटीक रेड कार्रवाई की।
दबिश के दौरान आरोपी छोटू डनसेना (पिता अनंत सिंह डनसेना, उम्र 37 वर्ष, निवासी घरघोड़ी थाना घरघोड़ा) को रंगे हाथों अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब निर्माण करना स्वीकार किया।
पुलिस ने मौके से करीब 190 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 19 हजार रुपये है, जब्त की। इसके साथ ही शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे सिल्वर के बड़े बर्तन, टिन टीपा सहित अन्य उपकरण भी जप्त किए गए। कार्रवाई के दौरान मौके पर संचालित 8 अवैध भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया गया।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में मुनादी कर अवैध शराब निर्माण में लिप्त लोगों को सख्त चेतावनी भी दी गई है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उद्धोराम पटेल एवं महिला आरक्षक सुप्रिया सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


वहीं, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दो टूक संदेश देते हुए कहा है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध धंधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को मुख्यधारा से जुड़कर वैध तरीके से जीवन यापन करना चाहिए।


NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!