गौ सम्मान की गूंज: खरसिया के वार्ड 17-18 में चला जागरूकता अभियान, 27 अप्रैल को “गौ सम्मान दिवस” की तैयारी तेज
खरसिया नगर मे गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में गौ प्रेमियों और सनातन धर्म के अनुयायियों ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ अपना समर्थन व्यक्त किया।
अभियान के दौरान लोगों को गौ संरक्षण, संवर्धन और सेवा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे न केवल गौ माता की सेवा करेंगे, बल्कि समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएंगे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है और उनका संरक्षण हमारी परंपरा और जिम्मेदारी दोनों है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आगामी 27 अप्रैल 2026 को “गौ सम्मान दिवस” के रूप में मनाने का आह्वान किया गया।अभियान में शामिल लोगों ने एक स्वर में इस पहल का समर्थन करते हुए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की।
👉 अभियान से जुड़ने के लिए इच्छुक नागरिक संपर्क कर सकते हैं और इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
🚩 जय गौ माता🚩 जय श्री राम

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply