युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, फ़ोरलेन सड़क, यात्री रेल और NTPC की मनमानी पर जताई नाराज़गी
रायगढ़/घरघोड़ा: घरघोड़ा क्षेत्र की जनता की दशकों की मांगों को लेकर आज युवा कांग्रेस ने जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर को तीन अहम मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय युवा नेता और जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने फ़ोरलेन सड़क निर्माण, घरघोड़ा–धरमजयगढ़ से बिलासपुर/रायपुर यात्री रेल चालू करने, स्थानीय युवाओं के रोजगार और स्कूल फीस में राहत की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि रायगढ़–घरघोड़ा और घरघोड़ा–धरमजयगढ़ मार्ग उत्तर रायगढ़ के औद्योगिक और खनन क्षेत्रों की जीवनरेखा है। पिछले साल ₹17.30 करोड़ की प्रारंभिक स्वीकृति के बावजूद सड़क निर्माण में कोई कार्यवाही नहीं हुई। लगातार दुर्घटनाएं, ट्रैफिक जाम और सुरक्षा जोखिम आम जनता के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।
युवा कांग्रेस ने सड़क निर्माण, सर्वे, DPR, भू-अर्जन और टेंडर प्रक्रिया तुरंत पूर्ण करने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर डिवाइडर, हाईमास्ट और संकेतक लगाने की मांग की।दूसरे ज्ञापन में घरघोड़ा–धरमजयगढ़ यात्री रेल सेवा शुरू करने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन में कहा गया कि ट्रेन लाइन 2012 में स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण अधूरा है, जबकि मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। छात्र, कर्मचारी, व्यापारी और मरीज यात्री रेल सुविधा से वंचित हैं। कलेक्टर से रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड को अनुशंसा पत्र भेजकर यात्री रेल चालू करने का आग्रह किया गया।तीसरे ज्ञापन में NTPC तिलाईपाली परियोजना के पेंडिंग शिकायतों, रोजगार में स्थानीय प्राथमिकता, लंबित मुआवजा और स्कूल फीस में राहत की मांग की गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने चेतावनी दी:“हमारा आंदोलन केवल मांगों तक सीमित नहीं है। सड़कें चौड़ी नहीं हुईं, ट्रेन शुरू नहीं हुई, और NTPC अपने दायित्व नहीं निभा रही। प्रशासन ने अनदेखी की तो हम गांधीवादी, शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त आंदोलन करेंगे। जनता के हक के लिए हम हर स्तर पर आवाज़ उठाएँगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply