“यूनिफॉर्म में रील बनाना पड़ा भारी—आरक्षक देवानंद कैवर्त लाइन अटैच”
बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल एक रील ने एक आरक्षक पर कार्रवाई करा दी है… मस्तूरी थाना में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त का पुलिस यूनिफॉर्म में बनाया गया वीडियो तेजी से वायरल हुआ… जिसे विभाग ने गंभीरता से लेते हुए अशोभनीय आचरण और यूनिफॉर्म के दुरुपयोग की श्रेणी में माना है…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के आदेश के अनुसार, आरक्षक देवानंद कैवर्त को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र बिलासपुर अटैच कर दिया गया है… आदेश में साफ कहा गया है कि यह कृत्य पुलिस विभाग के निर्धारित मापदंडों के खिलाफ है…
फिलहाल इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने के तौर पर देखा जा रहा है… और पुलिस विभाग ने साफ संदेश दिया है कि यूनिफॉर्म की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा…

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply