ऑपरेशन “आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 70 लीटर अवैध शराब जब्त

ऑपरेशन “आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 70 लीटर अवैध शराब जब्त

रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में बीते 48 घंटों के भीतर जिले के तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर दबिश दी गई।इस दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 70 लीटर अवैध देशी, अंग्रेजी और महुआ शराब जब्त की है। साथ ही शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

तमनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 40 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

वहीं छाल पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे एक आरोपी को पकड़ा, जिसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

पुसौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सटीक कार्रवाई करते हुए 60 नग देशी शराब (करीब 10.8 लीटर) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

वहीं जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी से 9 लीटर से अधिक शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार सख्ती बरती जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेशन आघात

थाना क्षेत्र | जब्त शराब | आरोपी गिरफ्तार | जब्त वाहन +—————-+————————–+—————-+–

तमनार 40 लीटर महुआ 1मोटरसाइकिलजूटमिल | 52 पाव (~9+ लीटर) 1 मोटरसाइकिल
पुसौर | 60 नग (~10.8 लीटर)1 मोटरसाइकिलछाल | 10 लीटर महुआ 1 मोटरसाइकिल

कुल जब्ती 70 लीटर अवैध शराब कुल गिरफ्तारी 5 आरोप जब्त वाहन 3 मोटरसाइकिल

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!