स्पीड पर ब्रेक: खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो बाइकर फिल्मी अंदाज़ में धराए

खरसिया क्षेत्र में सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
इसी क्रम में आज खरसिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्पीड बाइकरों को फिल्मी अंदाज़ में पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपियों में चुम्मन राठिया (25 वर्ष) निवासी गीधा, थाना खरसिया एवं लोकेश झरिया (29 वर्ष) निवासी बारभौना, थाना छाल शामिल हैं।
दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाकर सड़क पर अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की,क्षेत्र में मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजना बनाकर कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
यह पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश, एएसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के नेतृत्व में टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी की निगरानी में की गई।
कार्रवाई में आरक्षक किशोर राठौर, साविल चंद्रा, मुकेश यादव और सिदार सिंह की अहम भूमिका रही।पुलिस ने दोनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है, जहां आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी रहेगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।
⚠️ समझाइश: सड़कें स्टंट या रफ्तार दिखाने का मंच नहीं, बल्कि सभी की सुरक्षित आवाजाही का जरिया हैं। एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। नियमों का पालन करें—यही असली समझदारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply