42 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण: उग्रवाद के अंत की ओर बड़ा संकेत
जगदलपुर/बस्तर, 10 अप्रैल 2026।प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन के 42 सशस्त्र कैडरों द्वारा तेलंगाना में आत्मसमर्पण करना देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन कमांडर, डीकेएसजेडसी सदस्य सहित कई अहम कैडर शामिल हैं।इन कैडरों का वर्षों तक भूमिगत रहकर माओवादी गतिविधियों में शामिल रहना और अब हथियारों के साथ मुख्यधारा में लौटना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हिंसा का रास्ता अब कमजोर पड़ रहा है।
यह घटनाक्रम न केवल संख्या के लिहाज से अहम है, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से भी माओवादी ढांचे को बड़ा झटका माना जा रहा है।बस्तर सहित देश के विभिन्न नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों, प्रशासनिक पहुंच के विस्तार और स्थानीय लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं ने उग्रवाद की जड़ों को कमजोर किया है।
बड़ी संख्या में कैडरों का आत्मसमर्पण इसी बदलती हुई परिस्थितियों का परिणाम है।विशेष रूप से माओवादी संगठन की प्रमुख सशस्त्र इकाई पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) पर इसका प्रभाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सक्रिय और नेतृत्व स्तर के कैडरों का इस तरह मुख्यधारा में लौटना संगठन के भीतर घटते मनोबल और वैचारिक कमजोरी को दर्शाता है।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पटलिंगम ने इस घटनाक्रम को माओवादी संगठन के अंतिम चरण की ओर बढ़ने का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र कभी हिंसा और भय के लिए जाने जाते थे, वहां अब शांति, विकास और स्थिरता की दिशा में स्पष्ट बदलाव देखा जा रहा है।उन्होंने शेष बचे माओवादी कैडरों से अपील की कि वे बदलते हालात को समझें और हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटें। सरकार की ओर से पुनर्वास और सम्मानजनक पुनर्स्थापन की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है।
स्पष्ट संदेश है — उग्रवाद का दौर अब समाप्ति की ओर है और भविष्य शांति, विकास तथा जनता की आकांक्षाओं का है।🟡

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply