रायगढ़ पुलिस अब अपराध जांच में और ज्यादा हाईटेक और मजबूत होने जा रही है। जिले को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात मिली है, जिससे अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक जांच, डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किया जा सकेगा।

क्षेत्रीय एफएसएल कार्यालय रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू ,पुलिस प्रशासन से एसएसपी शशि मोहन सिंह ने हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रायगढ़ में हाल ही में क्षेत्रीय एफएसएल लैब की शुरुआत के बाद अब मोबाइल फॉरेंसिक वैन मिलने से पुलिसिंग और जांच व्यवस्था को नई ताकत मिली है।
“लैब ऑन व्हील्स” सुविधा से लैस यह यूनिट गंभीर अपराधों और बड़ी दुर्घटनाओं में मौके पर पहुंचकर तत्काल वैज्ञानिक परीक्षण कर सकेगी। इससे जांच प्रक्रिया तेज होने के साथ-साथ साक्ष्यों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इसे रायगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि जिले में लगातार पुलिस आधुनिकीकरण पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में रायगढ़ को साइबर थाना, क्षेत्रीय एफएसएल लैब और डायल-112 के लिए 16 आधुनिक ईआरवी वाहन मिले हैं।

अब मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट जुड़ने से पुलिस घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर त्वरित जांच कर सकेगी, जिससे अपराधियों के खिलाफ मजबूत अभियोजन तैयार होगा और मामलों के जल्द खुलासे में मदद मिलेगी।

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पुलिस और न्याय व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के मामलों की वैज्ञानिक जांच अब स्थानीय स्तर पर तेजी से संभव हो सकेगी।

मोबाइल फॉरेंसिक वैन में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर सिस्टम, फिंगरप्रिंट डेवलपमेंट किट, डीएनए सैंपल संग्रह उपकरण, डिजिटल फॉरेंसिक टूल्स, हाई-इंटेंसिटी लाइट सोर्स, बुलेट होल और जीएसआर जांच किट समेत कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इससे घटनास्थल पर ही महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य सुरक्षित किए जा सकेंगे, जो अपराधियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply