जनगणना कार्य का विरोध और लापरवाही करने वाले शिक्षक को तहसीलदार ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
छाल (रायगढ़)। जनगणना 2027 के कार्य में कथित लापरवाही एवं निर्देशों की अवहेलना के मामले में संबंधित शिक्षक को तहसीलदार लोमेश मीरी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता गंभीर विषय है और इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
नोटिस जारी होने के बाद संबंधित पक्ष की ओर से आपत्ति जताए जाने और तहसीलदार पर कथित रूप से लगाए गए आरोपों को लेकर मामला और गरमा गया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में बाधा, अनुशासनहीनता या निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply