ताबड़तोड़ एक्शन💫 पुसौर पुलिस का अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा, चार अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार,भारी मात्रा में कच्ची महुआ व देशी शराब जप्त

पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ लगातार दबिश, चार मामलों में आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ (छ.ग.) पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में निरीक्षक हर्षवर्धन बेस के नेतृत्व में थाना पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है।

अप्रैल 2026 के दौरान अलग-अलग दिनों में की गई कार्यवाहियों में पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब एवं देशी शराब जप्त की है।

बरपाली में युवक से 07 लीटर कच्ची शराब बरामद दिनांक 08.04.2026 को पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बरपाली से कोतमरा की ओर जा रहे एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।आरोपी ओमान कुमार बंजारे (19 वर्ष) के कब्जे से लगभग 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

रनभांठा क्षेत्र में 10 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार दिनांक 07.04.2026 को पुलिस ने ग्राम रनभांठा तालाब के पास दबिश देकर जगदीश सारथी (31 वर्ष) को पकड़ा।तलाशी में उसके पास से लगभग 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

बिना नंबर बाइक से शराब ले जाते दो आरोपी पकड़े गए दिनांक 05.04.2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने देशी शराब दुकान के पीछे से दो आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा।आरोपी परमेश्वर सा (54 वर्ष) एवं बालक राम सारथी (66 वर्ष) के कब्जे से 60 नग देशी मशाला शराब तथा वाहन जप्त किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

बाघाडोला में 12 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार दिनांक 10.04.2026 को ग्राम बाघाडोला चौक के पास पुलिस ने घेराबंदी कर कंदर्प चौहान (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया।उसके कब्जे से लगभग 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

पुसौर पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप ,थाना पुसौर पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी प्रकरणों में विवेचना जारी है।

रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि अवैध शराब के कारोबार पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!