ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्ती, उद्योग प्रमुखों के साथ पुलिस-प्रशासन की अहम बैठक

ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्ती, उद्योग प्रमुखों के साथ पुलिस-प्रशासन की अहम बैठक

रायगढ़, 15 अप्रैल 2026। जिले में अवैध कबाड़ (स्क्रैप) कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत न सिर्फ लगातार छापेमारी की जा रही है, बल्कि उद्योगों को भी जागरूक करने की पहल की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम, रायगढ़ में प्रशासन, पुलिस और जीएसटी विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के उद्योग प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य अवैध स्क्रैप व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण और उद्योगों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना रहा।बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने की। उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वे किसी भी स्थिति में अवैध कबाड़ कारोबार से दूरी बनाए रखें और नियमों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर संलिप्तता पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवैध स्क्रैप कारोबार से जुड़े विभिन्न पहलुओं—जैसे चोरी, टैक्स चोरी, जीएसटी धोखाधड़ी और अवैध परिवहन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अवैध कारोबारी उद्योगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें कानूनी जोखिम में डाल देते हैं। साथ ही “क्या करें और क्या न करें” के माध्यम से उद्योगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि अवैध कबाड़ परिवहनकर्ता पुलिस से बचने के लिए खतरनाक तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है।

जीएसटी विभाग की ओर से डिप्टी कमिश्नर मनीष मिश्रा ने अवैध स्क्रैप व्यापार में टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग से जुड़े कानूनी प्रावधानों और दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी दी। वहीं एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने प्रशासनिक स्तर पर सख्ती और उद्योगों की जवाबदेही पर प्रकाश डाला।

बैठक में उद्योग प्रमुखों से सुझाव भी लिए गए और उन्हें आगाह किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने साफ किया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अंत में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी और कर अपवंचन जैसी गतिविधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उद्योग जगत से अपेक्षा है कि वे कानून का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!