सुबह 4:15 का ऑपरेशन… खरसिया में प्रशिक्षु IFS कुनाल मिश्रा का सख्त एक्शन, लकड़ी तस्करी पर करारा वार
पूजा जायसवाल रिपोर्ट
खरसिया, 16 अप्रैल 2026 — खरसिया वन परिक्षेत्र में इन दिनों एक नाम लगातार चर्चा में है — प्रशिक्षु IFS अधिकारी कुनाल मिश्रा तस्करों के खिलाफ सख्त रुख और लगातार एक्शन ने अब इस पूरे इलाके में साफ संदेश दे दिया है कि “अब जंगल में कानून का राज चलेगा।”
पहले भी लकड़ी तस्करी और पिछले हफ्ते अवैध रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई के बाद, एक बार फिर कुनाल मिश्रा की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने तड़के सुबह 4:15 बजे सटीक प्लानिंग के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया।
वन अपराध प्रकरण क्रमांक 4992/05 के तहत टीम ने पिकअप वाहन (CG 22M 9349) को रोककर तलाशी ली, जहां से लगभग 2 चट्टा पलाऊ लकड़ी अवैध रूप से परिवहन करते हुए बरामद की गई।
इस कार्रवाई की खास बात रही टाइमिंग, रणनीति और सटीकता।सुबह के अंधेरे में की गई घेराबंदी ने तस्करों को संभलने का मौका ही नहीं दिया और पूरा ऑपरेशन सफल रहा।मौके पर आरोपी शैलेन्द्र साहू (25 वर्ष), निवासी पकरिया, तहसील पामगढ़ को पकड़ा गया।
👉 इस पूरे ऑपरेशन में प्रशिक्षु IFS कुनाल मिश्रा की नेतृत्व क्षमता साफ नजर आई, जिनके निर्देशन में टीम ने बिना किसी चूक के कार्रवाई को अंजाम दिया।
उनके साथ सहायक विजय दीक्षित, बीट प्रभारी उमाशंकर चौहान एवं परिसर रक्षक तनिष सिदार की टीम ने बेहतरीन समन्वय दिखाया।
👉 लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई के बाद अब ये साफ हो गया है कि खरसिया में तस्करों के लिए हालात आसान नहीं रहे। वन विभाग ने संकेत दे दिए हैं कि चाहे रेत हो या लकड़ी, अवैध कारोबार पर अब सीधा प्रहार होगा।हालांकि, आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन जब्त किया गया है, और उसे फिलहाल मुचलके पर रिहा किया गया है।
👉 लेकिन संदेश साफ है —“कुनाल मिश्रा के एक्शन मोड में खरसिया… अब तस्करों के लिए कोई सेफ जोन नहीं!”













Leave a Reply