वेदांता पावर प्लांट हादसा: खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जताई गहरी संवेदना, उच्च स्तरीय जांच की मांग
सक्ति/रायगढ़ — सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुई भीषण दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि को लेकर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों में गहरा आक्रोश और शोक दोनों देखने को मिल रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए खरसिया विधायक उमेश पटेल ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं अन्य विधायकों व कांग्रेस नेताओं के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर हादसे के कारणों पर सवाल उठाए।विधायक उमेश पटेल ने इस घटना को अत्यंत दुखद और गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए कहा कि ऐसे हादसे किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इसके बाद विधायक उमेश पटेल सहित प्रतिनिधिमंडल ने जिंदल हॉस्पिटल, रायगढ़ पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति उमेश पटेल ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और उचित मुआवजा देने की भी मांग की।
इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से यह स्पष्ट है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply