गॉर्ड ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी डीएसपी अजय नागवंशी का लेक्चर,भीड़ नियंत्रण और प्रबंधन पर दिया गया महत्वपूर्ण प्रशिक्षण

रायगढ़ भीड़ नियंत्रण और प्रबंधन पर दिया गया महत्वपूर्ण प्रशिक्षण गॉर्ड ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान डीएसपी अजय नागवंशी ने पुलिसकर्मियों को “क्राउड कंट्रोल एंड मैनेजमेंट” विषय पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने भीड़ नियंत्रण की चुनौतियों और उन्हें प्रभावी ढंग से संभालने की आधुनिक तकनीकों पर प्रकाश डाला।

ट्रेनी डीएसपी नागवंशी ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक या आपात स्थिति में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संयम, सही निर्णय क्षमता और प्रभावी संवाद सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, जिसमें न्यूनतम बल प्रयोग और अधिकतम समझदारी अपनाना आवश्यक है।

प्रशिक्षण सत्र में जवानों को भीड़ प्रबंधन की रणनीतियों, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही आपदा या तनावपूर्ण माहौल में स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में ट्रेनी डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित और अनुशासित पुलिस बल ही किसी भी स्थिति में समाज में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!