नंदेली की बेटी शीतल ने रचा इतिहास, विधायक उमेश पटेल ने दी बधाई 🌟
खरसिया क्षेत्र के ग्राम नंदेली की प्रतिभाशाली छात्रा शीतल साहू ने कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर विधायक उमेश पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शीतल साहू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शीतल की मेहनत, लगन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
उधर, शीतल साहू के निवास नंदेली में विद्यालय परिवार द्वारा सौजन्य भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
शीतल की यह सफलता साबित करती है कि गांव की बेटियां भी अब हर मुकाम हासिल कर रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।













Leave a Reply