कप्तान का सख्त निर्देश, ASP का ग्राउंड एक्शन—भूपदेवपुर में तस्करों की हर चाल नाकाम

ऑपरेशन शंखनाद का असर: भूपदेवपुर में गौवंश तस्करी नाकाम, स्कॉर्पियो छोड़ फरार हुए तस्कर

रायगढ़ | 30 अप्रैल 2026 रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत चल रही सख्त कार्रवाई का असर अब साफ नजर आने लगा है। पुलिस की लगातार सक्रियता और निगरानी के चलते गौवंश तस्करों की कोशिशें एक के बाद एक नाकाम हो रही हैं।भूपदेवपुर क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान हुई ताजा कार्रवाई ने इसे फिर साबित कर दिया।

कप्तान शशिमोहन सिंह के सख्त निर्देश, ASP अनिल सोनी का ग्राउंड एक्शन भूपदेवपुर में तस्करों की हर चाल धरी की धरी रह गई।

जानकारी के अनुसार 28-29 अप्रैल की दरम्यानी रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कछार की ओर एक स्कॉर्पियो वाहन में गौवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मौके के आसपास घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की।

कुछ ही देर में वाहन नजर आया। पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में स्कॉर्पियो खेत की मेड़ में फंस गई। स्थिति बिगड़ते देख वाहन में सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने मौके पर छोड़े गए वाहन (OR-02 BL-2698) की तलाशी ली, जिसमें दो गौवंश को बेहद अमानवीय स्थिति में पाया गया। उनके पैर बांधे हुए थे और उन्हें बिना चारा-पानी के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत दोनों को मुक्त कराया और सुरक्षित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की।

मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए जब्त किया गया है।प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वाहन में फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस अब इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

थाना भूपदेवपुर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं 4, 6 और 11 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में रायगढ़ पुलिस कप्तान एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश और सतत निगरानी की अहम भूमिका रही।

उनके निर्देशन में “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी दबाव बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

👉 एसएसपी का सख्त संदेश “गौवंश तस्करी जैसे अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

बता दे कि लगातार बढ़ती सख्ती के बीच साफ है ऑपरेशन शंखनाद अब तस्करों के लिए चेतावनी बन चुका है।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक एवं डॉयल 112 स्टाफ की सक्रिय एवं सतर्क कार्यशैली से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!