मिशन उत्कर्ष, रायपुर में शिक्षा सुधार की नई मिसाल, बोर्ड रिजल्ट में बड़ा उछाल

मिशन उत्कर्ष: रायपुर में शिक्षा सुधार की नई मिसाल, बोर्ड रिजल्ट में बड़ा उछाल

रायपुर, 30 अप्रैल 2026 रायपुर जिले में शासकीय विद्यालयों के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए जिला प्रशासन और अदाणी फाउंडेशन की साझेदारी से “मिशन उत्कर्ष” का सफल संचालन किया गया। इस पहल का मार्गदर्शन जिला कलेक्टर द्वारा किया गया, जबकि क्रियान्वयन जिला शिक्षा विभाग ने किया।

पूर्व में जिले की शैक्षणिक रैंकिंग लगभग 33वें स्थान के आसपास थी, जिसे सुधारने के लिए डेटा आधारित शिक्षा मॉडल तैयार कर 215 शासकीय हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में लागू किया गया। इस कार्यक्रम से करीब 29,000 विद्यार्थियों को सीधे लाभ मिला, जिनमें 10वीं के 16,100 और 12वीं के लगभग 13,000 छात्र शामिल रहे।

नियमित मूल्यांकन और सुधारात्मक कदम

मिशन के तहत मासिक टेस्ट, अर्धवार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की नियमित मॉनिटरिंग की गई। विषयवार विश्लेषण कर कमजोरियों की पहचान की गई और छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया गया।

अदाणी फाउंडेशन की भूमिका

कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन ने वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया। प्रश्नपत्रों की छपाई, वितरण, शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना और विशेषज्ञ संस्था ELEMENTS के माध्यम से शिक्षण सहायता जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण और परिणाम विश्लेषण में भी सहयोग दिया गया।

उल्लेखनीय सुधार (2025–26)कक्षा 10वीं:रैंक: 32 से 27उत्तीर्ण प्रतिशत: 66.24% से बढ़कर 71.05%, कक्षा 12वीं:रैंक: 25 से 15उत्तीर्ण प्रतिशत: 79.94% से बढ़कर 84.79%

टॉप प्रदर्शन 10वीं की मेरिट सूची में 2 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जबकि 12वीं में 5 विद्यार्थियों ने 96% से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कुल मिलाकर, “मिशन उत्कर्ष” ने रायपुर के शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक मजबूत और संगठित मॉडल पेश किया है, जिसे अब एक सफल शिक्षा सुधार पहल के रूप में देखा जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!