“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी गिरफ्तार ₹24,200 नगदी जब्त
रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूटमिल क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹24,200 नगद और ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना साइबर और थाना जूटमिल की संयुक्त टीम ने 30 अप्रैल की रात जूटमिल क्षेत्र के मौदहापारा में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।रेड के दौरान कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि 8 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपीअलेख कुमार पटेल (47 वर्ष)भरत माखीजा (50 वर्ष)मोहम्मद फिरोज उर्फ छोटू (35 वर्ष)हमीद अली (45 वर्ष)कर्नल सिंह (52 वर्ष)जय कुमार सिंह (44 वर्ष)मोहम्मद अजीज (40 वर्ष)मोहम्मद गुलफाम (53 वर्ष)पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद फिरोज उर्फ छोटू और जय कुमार सिंह थाना जूटमिल क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल ₹24,200 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर, धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमइस कार्रवाई में थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, रूपराम पटेल, रेणु मंडावी, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला तथा थाना जूटमिल के प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर और आरक्षक नरेश रजक, परमानंद पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
एसएसपी का सख्त संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि ऐसे गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply