ऑपरेशन अंकुश: IPL सट्टे पर छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
पहले हुई कार्रवाई में नया खुलासा, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने

रायगढ़, 04 मई 2026 जिले में जुआ और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत छाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच पर बॉल-टू-बॉल सट्टा संचालित करने और दांव लगाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ग्राम बरभौना निवासी युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना छाल प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुरकुट नदी पुल के पास घेराबंदी कर रेड की।मौके पर चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु (28 वर्ष) निवासी बरभौना को पकड़ा गया। उसके कब्जे से मिले मोबाइल फोन की जांच में आईपीएल मैच पर हार-जीत के दांव से जुड़े डिजिटल साक्ष्य पाए गए।
जांच में यह भी सामने आया कि रूपधर पटेल (22 वर्ष) निवासी बरभौना द्वारा ₹1500 का ऑनलाइन दांव लगाया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी (कीमत ₹68,000), एक रियलमी C-25S (₹12,000) और ₹2,230 नगद सहित कुल लगभग ₹80,000 की संपत्ति जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम—प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री, शंभू पाण्डेय तथा आरक्षक राजेश राठौर, भगवती प्रसाद लक्ष्मे और सलीमा टोप्पो—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग जैसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सट्टा खेलने और खिलाने वाले दोनों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवाओं से अपील है कि ऐसे अवैध कार्यों से दूर रहें।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply