सरगुजा | 01 मई 2026 जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक दैहिक और मानसिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 29 अप्रैल 2026 को थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले रामकरण सिंह ने पिछले करीब पांच वर्षों से शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।
बताया गया कि 28 अप्रैल 2026 को बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया और किसी अन्य से विवाह करने की बात कही, जिससे पीड़िता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की शरण ली।मामले में थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 376, 313 भा.द.वि. एवं 69 बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने 30 अप्रैल 2026 को आरोपी रामकरण सिंह (30 वर्ष) निवासी ग्राम जमगवां को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो, उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply