छोटी बात पर बड़ा बवाल—हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, जिला बदर की तैयारी इंस्पेक्टर शशिकांत की सख्त कार्रवाई

सरगुजा: मामूली विवाद में मारपीट, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार; जिला बदर की कार्रवाई

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में मामूली विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को नमनाकला निवासी पंकज शुक्ला (36) ने थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि वह अपने साथी मनीष अंबस्ट और रानू पांडेय के साथ गांधी चौक स्थित एक पान दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान गुटखा थूकने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अनिकेत त्रिपाठी अपने साथियों—मजहर खान, जय सोनी और ओम सोनी के साथ मौके पर पहुंचा।

आरोप है कि सभी ने सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की, जिसमें उसे सिर में चोट आई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 278/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। प्रार्थी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।

इसी क्रम में 5 मई 2026 को पुलिस ने संभावित ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मजहर खान को रसूलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी मजहर खान (37), निवासी इमलीपारा अंबिकापुर, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उसके साथ दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसके विरुद्ध गुंडा बदमाश फाइल खोली गई है।

साथ ही, जिला बदर (निष्कासन) की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में उप निरीक्षक कृष्णा यादव, सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, एएसआई अदीप सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!