रायगढ़ | 6 मई 2026
रायगढ़ में कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने का आरोप है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला पंडरीपानी रेलवे पुल के पास का है, जहां मुख्य सड़क पर तीन युवक एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन खड़ी कर हाथ में धारदार तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल चौहान (32 वर्ष, छोटे अतरमुड़ा), घनश्याम नायक (19 वर्ष, जामपाली) और सदानंद पटेल (26 वर्ष, जामपाली) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।
इस मामले में थाना चक्रधरनगर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्रवाई में एएसआई आशिक रात्रे सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
सार्वजनिक स्थानों पर हथियार के बल पर भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply