🔴 सक्ती में नल कनेक्शन के दौरान विवाद, नगरपालिका कर्मियों से मारपीट का आरोप
सक्ती नगर में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ नल कनेक्शन जोड़ने के दौरान मारपीट की घटना सामने आई। पीड़ित कर्मचारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, नगरपालिका परिषद सक्ती में कार्यरत नल मिस्त्री ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 6 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपने साथियों के साथ वार्ड क्रमांक 09 रानी सागर पारा में नल कनेक्शन जोड़ने पहुंचे थे।
यह कार्य मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देश पर किया जा रहा था।इसी दौरान स्थानीय निवासी सतीष राठौर अपने दो बेटों के साथ मौके पर पहुंचे और कनेक्शन को लेकर सवाल उठाते हुए विवाद करने लगे। पीड़ित के अनुसार, समझाने के बावजूद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट पर उतर आए।शिकायत में कहा गया है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर हाथ-मुक्का और लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उसे शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।
मौके पर मौजूद अन्य नगरपालिका कर्मियों ने बीच-बचाव किया।घटना के बाद पीड़ित ने नगरपालिका अधिकारियों को जानकारी दी, जिनकी सलाह पर वह थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply