गजमती भानू को बड़ी जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त
जमीनी सक्रियता का मिला इनाम, संगठन में आदिवासी और महिला नेतृत्व को मजबूती
रायपुर/नई दिल्ली।अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए राज्य जनजातीय सलाहकार परिषद (State Tribal Advisory Council) और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है। यह सूची 5 मई 2026 को जारी की गई, जिसे लेकर लंबे समय से राजनीतिक हलकों में चर्चा थी।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया की अनुशंसा पर तैयार इस सूची में डीसीसी अध्यक्ष गजमती भानू को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

उन्हें छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) नियुक्त किया गया है। जारी सूची में उनका नाम क्रमांक 30 पर शामिल है।गजमती भानू की यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनके निरंतर समर्पण और जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका का परिणाम मानी जा रही है। आदिवासी अंचलों में उनकी पकड़ और कार्यशैली को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर पर बड़ी भूमिका सौंपी है।
इस फैसले को कांग्रेस संगठन में आदिवासी नेतृत्व और महिला भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को आदिवासी क्षेत्रों में नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसंपर्क बढ़ाने में मिलेगा।जारी अधिसूचना में कुल 19 वरिष्ठ नेताओं जिनमें सांसद, पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हैं ,को राज्य जनजातीय सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है।
वहीं, गजमती भानू सहित 30 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस नियुक्ति के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला आने वाले समय में आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़ को और मजबूत कर सकता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply