चपले अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था बीमार एक महीने से खत्म पड़ी एक्स-रे फिल्म
हादसे में घायल मरीजों को नहीं मिल रही जांच सुविधा, फ्रैक्चर पता करने रायगढ़ रेफर करने की नौबत
खरसिया क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले में पिछले करीब एक महीने से एक्स-रे फिल्म खत्म पड़ी है, जिसके चलते मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थिति ऐसी है कि सड़क हादसों में घायल लोगों की हड्डी टूटी है या सिर्फ फ्रैक्चर है, इसका पता लगाने तक की सुविधा अस्पताल में नहीं मिल पा रही अस्पताल में एक्स-रे मशीन होने के बावजूद फिल्म नहीं होने से जांच प्रभावित हो रही है
बताया जा रहा है कि कई एक्सीडेंट केसों में डॉक्टरों को मजबूरी में मरीजों को रायगढ़ रेफर करना पड़ रहा है इससे घायल मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए अतिरिक्त भागदौड़, समय और आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है
स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे बड़े अस्पताल में एक महीने तक एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं होना स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द एक्स-रे फिल्म उपलब्ध कराने और व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply