Zee Music CG पर रिलीज़ हुआ नया छत्तीसगढ़ी गाना,भारत केशरवानी व आलिशा मोटवानी की जोड़ी ने मचाया धमाल, जल्द बड़े पर्दे पर लीड रोल में नजर आएंगे भारत केशरवानी

🎬 Zee Music CG पर रिलीज़ हुआ नया छत्तीसगढ़ी गाना, भारत केशरवानी व आलिशा मोटवानी की जोड़ी को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स—जल्द बड़े पर्दे पर नायक के रूप में नजर आएंगे भारत केशरवानी

खरसिया Zee Music CG चैनल पर भारत केशरवानी एवं आलिशा मोटवानी का नया छत्तीसगढ़ी गाना रिलीज़ किया गया है, जो रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस नए म्यूजिक एल्बम में उनके अभिनय, डांस और स्क्रीन प्रेज़ेंस की दर्शकों द्वारा सराहना की जा रही है।इस प्रोजेक्ट को उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, क्योंकि इसमें उन्होंने अपने अभिनय और परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

गाने में उनकी और आलिशा मोटवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, भारत केशरवानी जल्द ही छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर नायक (लीड रोल) बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यह कदम उनके करियर में एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट उन्हें नई पहचान और व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।इस पूरे प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में भी उत्साह देखा जा रहा है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!