ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस का सख्त एक्शन जारी

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 💫ऑपरेशन आघात 💫दिनांक: 07.05.2026

चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम एकताल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत की गई।थाना चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम एकताल स्कूलपारा निवासी संदीप चौहान अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री कर रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप चौहान पिता सत्यनारायण चौहान, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम एकताल स्कूलपारा, थाना चक्रधरनगर बताया। तलाशी के दौरान उसके घर की बाड़ी से दो प्लास्टिक झिल्ली में कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10,000 है।आरोपी के पास शराब निर्माण या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

मौके पर गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर शराब एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक संदीप कौशिक, चन्द्र कुमार बंजारे एवं मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब, नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!