50 गाड़ियों का खेल और RTO एजेंट बनकर लाखों डकार गया अज्जु
ऑपरेशन तलाश में रायगढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, जगदलपुर से दबोचा गया फरार ठगरायगढ़ में वाहन रजिस्ट्रेशन के नाम पर हुए लाखों के खेल का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। खुद को RTO एजेंट बताकर व्यवसायी से करीब 7 लाख रुपये ऐंठने वाला शातिर आरोपी अजय कुमार पिल्लई उर्फ अज्जु पिल्लई अब रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में है।
“ऑपरेशन तलाश” के तहत चल रही फरार आरोपियों की धरपकड़ मुहिम में चक्रधरनगर पुलिस ने जगदलपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।मामला वाहन कारोबारी राकेश कुमार नागवानी से जुड़ा है, जिन्होंने वर्ष 2021 में फाइनेंस कंपनियों की नीलामी से करीब 50 वाहन खरीदे थे।
पुराने BS-4 मॉडल वाहनों के रजिस्ट्रेशन का झांसा देकर आरोपी अज्जु पिल्लई और उसके साथी विपिन साहू ने खुद को RTO एजेंट बताया और धीरे-धीरे लाखों रुपये वसूल लिए।पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए कुछ दस्तावेज भी दिए गए, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो होश उड़ गए। जिन वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई थी, वे किसी और के नाम पर दर्ज निकले। आरटीओ जांच में पूरा खेल खुल गया और पता चला कि आरोपी ने करीब 6 लाख 93 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।इतना ही नहीं, शिकायत के बाद आरोपी ने पैसे लौटाने के नाम पर दो चेक भी दिए, लेकिन एक बाउंस हो गया और दूसरा गलत जानकारी के साथ निकला। इससे साफ हो गया कि आरोपी शुरू से ही सुनियोजित तरीके से ठगी कर रहा था।
मामले में थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 331/2025 धारा 420 भादवि के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा की टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर जगदलपुर में दबिश दी और उसे हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया।
इस कार्रवाई में एएसआई भागीरथी चौधरी और पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।एसएसपी का सख्त संदेश“आर्थिक अपराध कर फरार होने वाले आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
पीड़ितों को न्याय दिलाना और आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” — शशि मोहन सिंह

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply