रायगढ़ | 04 अगस्त 2026। रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को समाज सेवा और Voluntary Blood Donation के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 2 अगस्त को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल परिसर में Helping Hands Club Foundation द्वारा आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
इनके हाथों मिला सम्मान सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरक्षक रवि श्रीवास को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रदेशभर से Blood Donation, Social Service, Education, Health और Public Welfare के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
Police Uniform के साथ Human Service का Mission आरक्षक रवि श्रीवास पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ लंबे समय से श्री साईं रक्तदान समिति के माध्यम से Blood Donation Movement चला रहे हैं, उन्होंने स्वयं कई बार रक्तदान करने के साथ हजारों युवाओं और नागरिकों को Voluntary Blood Donation के लिए प्रेरित किया है।
हजारों लोगों को मिला जीवनदान, रवि श्रीवास ने…जरूरतमंद मरीजों को समय पर Blood उपलब्ध कराया,Emergency Blood Donor Network तैयार किया, Blood Donation Awareness Campaign चलाए,दुर्घटना पीड़ितों, प्रसूताओं और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों तक समय पर रक्त पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई
“रक्तदान महादान” को बनाया जनआंदोलन
रवि श्रीवास और उनकी टीम का मानना है “रक्तदान महादान केवल एक संदेश नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे आसान माध्यम है।”इसी सोच के साथ वे लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं।
SSP शशि मोहन सिंह का मिला सतत मार्गदर्शन
आरक्षक रवि श्रीवास ने बताया कि इस सेवा अभियान को आगे बढ़ाने में Senior Superintendent of Police (SSP) श्री शशि मोहन सिंह का लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता रहा है।रायगढ़ पुलिस भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभा रही है, जिससे पुलिस की संवेदनशील और मानवीय छवि लगातार मजबूत हो रही है।
Blood Donation से आगे भी समाज सेवारवि श्रीवास केवल रक्तदान तक सीमित नहीं हैं। वे लगातार..सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता, जरूरतमंद मरीजों के लिए Blood अरेंजमेंट Youth Awareness Program,Social Service Campaignsमें भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
सम्मान मिलने के बाद क्या बोले रवि श्रीवास?
सम्मान प्राप्त करने के बाद रवि श्रीवास ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सभी सहयोगियों, स्वैच्छिक रक्तदाताओं, श्री साईं रक्तदान समिति के सदस्यों और उन सभी लोगों को दिया, जिन्होंने मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे Blood Donation Awareness और समाज सेवा के कार्य पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जारी रखेंगे।

⭐ यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं…”छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026″ केवल आरक्षक रवि श्रीवास की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि रायगढ़ पुलिस की उस मानवीय सोच का भी प्रतीक है, जो कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज सेवा में भी लगातार नई मिसाल कायम कर रही है।━━━━━━━━━━━━━━━━━━━🔴 NKB NATIONAL NEWSFast • Fearless • Factual”हर खबर की तह तक… सबसे पहले, सबसे सटीक।”

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply