मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न


खरसिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को मदनपुर स्थित बेरीवाली मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 15 विवाहकांक्षी जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

oplus_0
oplus_0

मंदिर परिसर में सुबह से ही उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम में पारंपरिक बारात, वरमाला एवं विवाह की सभी रस्में सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराई गईं। नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग विवाह समारोह के साक्षी बने।


एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नवदंपत्तियों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। आयोजन के दौरान भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं।

oplus_0


कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खरसिया थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव, एसआई अमरनाथ शुक्ला एवं आरक्षक बिशोप सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई।

oplus_0


परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!