कोतरारोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

कोतरारोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़। थाना कोतरारोड पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम नंदेली में बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मई 2026 को सुबह करीब 10:10 बजे थाना कोतरारोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नंदेली, इंदिरा आवास क्षेत्र में एक महिला अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री कर रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अजय नागवंशी एवं निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।पुलिस टीम ने ग्राम नंदेली पहुंचकर स्थानीय गवाहों रेखा सिदार एवं सलिता सिदार को धारा 179 BNSS के तहत तलब कर कार्यवाही में शामिल किया।

इसके बाद मुखबिर की सूचना की पुष्टि करते हुए संबंधित स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही शराब खरीदने आए लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक महिला घर में मौजूद मिली।पूछताछ में महिला ने अपना नाम सकुन्तला सारथी (35 वर्ष), पति आकाश सारथी, निवासी ग्राम नंदेली इंदिरा आवास, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़ बताया।

मौके पर की गई तलाशी में पुलिस ने कुल 70 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14,000 रुपये बताई गई है। बरामद शराब को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया।

महिला से शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस भी दिया गया, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए परिजनों को भी सूचना दी। मौके पर नक्शा-नजरी तैयार कर आवश्यक बयान दर्ज किए गए तथा जप्त शराब को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।मामले में आगे की विवेचना जारी है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!