खरसिया में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

खरसिया में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार


रायगढ़ जिले के खरसिया चौकी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बबलू केंवट उर्फ विदेशी निषाद (40 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 6 खरसिया के रूप में हुई है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए पुरानी बस्ती की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर खरसिया टाउन क्षेत्र में घेराबंदी की। हनुमान मंदिर के पीछे सोसायटी के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान आरोपी की HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AT 6601 से सफेद प्लास्टिक डिब्बे में भरी 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी शराब परिवहन और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी कर शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर ली।


मामले में चौकी खरसिया में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देने के साथ आरोपी का पहचान पंचनामा और अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी की।प्रकरण की विवेचना अभी जारी है, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी का न्यायिक रिमांड 20 मई 2026 तक मांगा है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में सिटी चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसमें प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक किशोर राठौर, आरक्षक साविल चंद्रा और आरक्षक अशोक कंवर की अहम भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!