मेहनत रंग लाई: किसान परिवार के अजय गुप्ता बने देश के टॉप IFS चयनितों में शामिल
रायगढ़ जिले के छोटे से ग्राम संबलपुरी के रहने वाले अजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 91 प्राप्त की है।
शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही रायगढ़ जिले सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बन गया।साधारण किसान परिवार से आने वाले अजय गुप्ता की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधन कभी भी बड़े सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकते।
ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े अजय ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता किसान हैं और परिवार ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
भारतीय वन सेवा देश की प्रतिष्ठित अखिल भारतीय सेवाओं में शामिल है, जहां चयन के लिए अभ्यर्थियों को कठिन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
ऐसे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में ऑल इंडिया स्तर पर 91वीं रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।उल्लेखनीय है कि अजय गुप्ता इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं।
उन्होंने हाल ही में घोषित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में भी ऑल इंडिया रैंक 452 हासिल की थी। लगातार दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अजय ने रायगढ़ जिले और छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
अजय की सफलता से उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। परिणाम सामने आते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिले के सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले अजय गुप्ता आज जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर किया जाए, तो कठिन परिस्थितियां भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply