हिस्से की जमीन बनी खूनी जंग, भाई ने ही ले ली भाई की जान
सूरजपुर में जमीन के हिस्से-बंटवारे का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। भाई और भाभी ने मिलकर अपने ही रिश्तेदार की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। मामले में चेंद्रा पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चन्द्रमेढ़ा निवासी कलेश्वर टोप्पो ने 19 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बड़े पिता धरमदेव टोप्पो और उनकी पत्नी सुषमा ने जमीन के हिस्से को लेकर महेंद्र टोप्पो पर ईंट से हमला किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना में गंभीर रूप से घायल महेंद्र टोप्पो का पहले भैयाथान सीएचसी में इलाज कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल सूरजपुर और फिर अंबिकापुर के संकल्प हॉस्पिटल रेफर किया गया। लंबे इलाज के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ और 8 मई की सुबह घर पर ही उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया।
पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह हत्यात्मक पाए जाने पर मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी धरमदेव टोप्पो और उसकी पत्नी सुषमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ईंट भी बरामद कर ली गई।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी केश्वर मरावी सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply