झोराघाट में ‘स्पीड के सौदागरों’ पर पुलिस का शिकंजा,कटघोरा TI धर्मनारायण तिवारी की सख्ती से पिकनिक स्पॉट पर मची हलचल, 23 बाइक चालकों पर कार्रवाई

झोराघाट में ‘स्पीड के सौदागरों’ पर पुलिस का शिकंजा

कटघोरा TI धर्मनारायण तिवारी की सख्ती से पिकनिक स्पॉट पर मची हलचल, 23 बाइक चालकों पर कार्रवाई

कोरबा जिले का खूबसूरत झोराघाट पिकनिक स्पॉट रविवार को उस समय पुलिस कार्रवाई का केंद्र बन गया, जब तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और शराब पीकर बाइक चलाने वाले युवकों पर कटघोरा पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया।

छुट्टी का दिन होने की वजह से झोराघाट में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। परिवार, बच्चे और पर्यटक प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने पहुंचे थे, लेकिन कुछ युवक सड़क को रेसिंग ट्रैक समझकर फर्राटेबाजी कर रहे थे। तेज आवाज वाले बिना सायलेंसर बाइक, ट्रिपल राइडिंग और लापरवाह ड्राइविंग से माहौल बिगड़ने लगा था।

ऐसे में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने हालात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर व एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी खुद सड़क पर उतरकर टीम को लीड करते नजर आए। पुलिस ने एक-एक बाइक की जांच की और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाने, ट्रिपल राइडिंग करने और बिना सायलेंसर सड़क पर दहशत फैलाने वाले कुल 23 बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।

कई युवक पुलिस को देखकर रास्ता बदलते और बाइक मोड़कर भागते नजर आए, लेकिन पुलिस टीम ने सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रखी।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद झोराघाट में इतनी सख्त और प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली।

लोगों ने थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी की कार्यशैली की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता की वजह से पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा का माहौल बना। परिवार के साथ घूमने आए लोगों ने राहत महसूस की और कहा कि ऐसे अभियान लगातार चलते रहने चाहिए ताकि हादसों पर रोक लग सके।

TI धर्मनारायण तिवारी ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों को स्टंट और हुड़दंग का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं को चेतावनी दी कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे और कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि हादसा होने पर सिर्फ चालक ही नहीं बल्कि परिवार भी मुश्किल में पड़ सकता है।

कटघोरा पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि अब सड़क पर नियम तोड़कर “हीरोपंती” दिखाना आसान नहीं होगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!