सिर्फ कानून नहीं, रिश्ते भी संभाल रही रायगढ़ पुलिस , राकेश मिश्रा की टीम ने लौटाई मां की मुस्कान

मासूम के चेहरे पर लौटी मुस्कान : चक्रधरनगर पुलिस ने बिछड़े बच्चे को परिवार से मिलाया

रायगढ़पुलिस को अक्सर लोग सख्त छवि में देखते हैं, लेकिन कई बार वही पुलिस किसी परिवार के लिए उम्मीद और राहत बन जाती है।

ऐसा ही एक मामला रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता ने एक बिछड़े मासूम को उसके परिवार से मिलाकर घर की खुशियां लौटा दीं।

मिली जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 की रात करीब 8 बजे थाना चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिली कि कमला नेहरू गार्डन के पास करीब 4 से 5 साल का एक बच्चा अकेले और घबराई हालत में घूम रहा है।

सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना की पेट्रोलिंग टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।शुरुआत में बच्चा काफी डरा और सहमा हुआ था। पुलिस टीम ने उसे प्यार से समझाया और बातचीत की, जिसके बाद बच्चे ने अपना नाम बताया और मिट्ठूमुडा क्षेत्र में रहने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मी बच्चे को साथ लेकर मिट्ठूमुडा पहुंचे और उसके परिजनों की तलाश शुरू की।खोजबीन के दौरान पुलिस टीम को बच्चे का बड़ा भाई मिला, जिसकी उम्र करीब 8 वर्ष बताई जा रही है।

दोनों बच्चों से जानकारी लेने के बाद पुलिस टीम उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंची, जहां मासूम को उसकी मां के सुपुर्द किया गया।काफी देर से परेशान परिवार ने जब अपने बच्चे को सकुशल देखा तो उनकी आंखों में राहत साफ नजर आई।

बच्चे की मां और परिवारजनों ने चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील व्यवहार और मानवीय पहल के लिए आभार जताया।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए सहारा बनकर भी खड़ी रहती है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!