खरसिया में स्वच्छता का महाअभियान शुरू : नगर सरकार खुद उतरी मैदान में, 15 दिन चलेगा विशेष जन-जागरूकता अभियान

खरसिया में स्वच्छता का महाअभियान जोर-शोर से शुरू चौपाटी से शपथ, स्टेशन चौक से अग्रसेन चौक तक चला पहला दिन का अभियान

खरसिया में स्वच्छता की बड़ी मुहिम का आगाज ,चौपाटी पर ली गई स्वच्छता शपथ नगर सरकार खुद सड़कों पर उतरी

स्टेशन चौक से अग्रसेन चौक तक चला जन-जागरूकता अभियान ,15 दिन तक चलेगा विशेष अभियान

खरसिया में आज स्वच्छता को लेकर एक बड़े जन-अभियान की भव्य शुरुआत हुई। इस अभियान का शुभारंभ शहर की चौपाटी से किया गया, जहां नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग , उपाध्यक्ष बंटी सोनी, सीएमओ नीतु अग्रवाल, पार्षदों और नगर पालिका टीम के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली।

चौपाटी पर आयोजित इस शपथ कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और कचरे का सही पृथक्करण करेंगे।

शपथ के बाद अभियान का पहला दिन औपचारिक रूप से शुरू किया गया, जिसमें नगर पालिका की टीम, वार्ड समितियां और पार्षदों ने मिलकर स्टेशन चौक से लेकर अग्रसेन चौक तक व्यापक सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया।इस दौरान घर-घर संपर्क कर लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग रखने के लिए विशेष डस्टबिन (बाल्टी) वितरित किए गए और उन्हें कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया समझाई गई।

नगर प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को केवल अभियान न मानें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष स्वयं अभियान में मौजूद रहे और लोगों से संवाद करते हुए स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाई। उन्होंने कहा कि खरसिया को स्वच्छता में मॉडल शहर बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हर नागरिक इसमें अपनी भागीदारी निभाएगा।

सीएमओ नीतू अग्रवाल ने मौके पर दुकानदारों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका ने जानकारी दी कि यह 15 दिवसीय विशेष अभियान शहर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसमें वार्ड समितियां और पार्षद लगातार सक्रिय रहेंगे और घर-घर जाकर जागरूकता फैलाएंगे।

अभियान के पहले दिन ही शहर में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग इस मुहिम से जुड़ते नजर आए।खरसिया में शुरू हुआ यह अभियान अब केवल सफाई नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है, जिसका उद्देश्य शहर को स्वच्छता की नई पहचान दिलाना है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!