रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा, झारखंड से युवक सकुशल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ | 12 मई 2026 | लैलूंगा थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज अपहरण मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत युवक को झारखंड के रांची से सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना का पूरा विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को ग्राम निवासी शिवप्रसाद बंजारा के पुत्र रवि नारायण बंजारा (उम्र 26 वर्ष) को दो स्कॉर्पियो वाहनों में आए कुछ लोगों ने घर से जबरन उठा लिया था।आरोपी घर में घुसे और युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरदस्ती वाहन में बैठाकर अज्ञात स्थान की ओर ले गए। उस समय घर में युवक और उसकी माता मौजूद थीं, जिससे घटना और भी गंभीर हो गई।पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपियों ने 12 लाख रुपये के बकाया लेन-देन को लेकर दबाव बनाया और अपहरण की घटना को अंजाम दिया।
रिपोर्ट के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई 11 मई को मामले की रिपोर्ट थाना लैलूंगा में दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल तकनीकी सर्विलांस व सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया।पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए झारखंड के रांची तक दबिश दी और लोकेशन ट्रेस करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी पवन साहू विष्णु साहू नरेंद्र साहू तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
जब्त सामग्री 2 स्कॉर्पियो वाहन (घटना में प्रयुक्त)अपहरण से संबंधित अन्य साक्ष्य
प्रारंभिक जांच में खुलासा पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी व्यापारिक लेन-देन और पैसों के विवाद से जुड़ा पाया गया है।
ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम वरिष्ठ अधिकारी: शशि मोहन सिंह (SSP रायगढ़) अनिल सोनी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) सिद्धांत तिवारी (SDOP धरमजयगढ़)
थाना लैलूंगा पुलिस टीम:उप निरीक्षक गिरधारी साव (थाना प्रभारी)उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार प्रधान आरक्षक एडमोन खेस आरक्षक संतराम केंवट आरक्षक राजू तिग्गा आरक्षक गोविंद बनर्जी

एसएसपी का सख्त संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, विशेषकर अपहरण जैसे गंभीर मामलों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार और सख्त रहेगी।”
रायगढ़ पुलिस की इस तेज़ और सटीक कार्रवाई से एक बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply