अदाणी फाउंडेशन की टीम बनी चैंपियन: रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का शानदार समापन

अदाणी फाउंडेशन की टीम बनी चैंपियन: रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का शानदार समापन

📍 रायगढ़ | 12 मई 2026 रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सूपा में आयोजित तीन दिवसीय रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ।

5 से 7 मई तक चली इस प्रतियोगिता में जिले की 10 टीमों की करीब 120 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और दमदार प्रदर्शन किया।फाइनल मुकाबले में अदाणी फाउंडेशन की टीम ने पोषण पैंथर टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार टीमवर्क, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक बन गया

पुरस्कार वितरण समारोह समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में रायगढ़ एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ शशधर दास (चीफ बिज़नेस ऑफिसर, अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़) और लक्ष्मी जीवन पटेल (जिला पंचायत सदस्य) ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में अनिरुद्ध सिदार (सरपंच प्रतिनिधि, सूपा), ओमप्रकाश गुप्ता (सरपंच, बड़े भंडार), संजय मैत्री (सरपंच, बरपाली), प्रेम भारद्वाज (उपसरपंच, सूपा), अक्षय प्रधान, धरम सिंह पटेल, विजय सिदार (जनपद सदस्य) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ की टीम से एचआर हेड, सिविल हेड, प्रोजेक्ट, मैकेनिकल हेड और लैंड-लायजनिंग हेड की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

एसएसपी का संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं और उनमें अनुशासन व टीम भावना विकसित करती हैं, जो जीवन में बेहद महत्वपूर्ण हैं।

खेल और महिला सशक्तिकरण की मिसाल इस प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ अमेचर कबड्डी संघ द्वारा किया गया, जिसमें अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ ने मुख्य प्रायोजन किया।अदाणी फाउंडेशन वर्ष 2022–23 से ग्रामीण बालिकाओं को निःशुल्क कबड्डी प्रशिक्षण और खेल किट उपलब्ध करा रहा है। अब तक 200 से अधिक बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 34 राज्य स्तरीय और 4 राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने और महिला सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!