नगर पालिका अध्यक्ष ने किया जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ, ई-वाहनों के उपयोग पर दिया जोर

सक्ती में जिंदल ई ऑटो का भव्य शुभारंभ, ई-वाहनों के उपयोग पर दिया गया जोर

सक्ति। जिला मुख्यालय शक्ति के स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठित जिंदल प्लाजा में 12 मई को जिंदल ई ऑटो का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा, मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह में जिंदल परिवार एवं संस्थान के संचालक सदस्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में मिडल ईस्ट में चल रहे खाड़ी युद्ध के कारण तेल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में आने वाले समय में डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने के लिए ई-वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी ई-वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।उन्होंने कहा कि शक्ति जिला मुख्यालय में ई-थ्री व्हीलर ऑटो की उपलब्धता से लोगों को आधुनिक और किफायती परिवहन सुविधा मिलेगी।

साथ ही जिंदल ई ऑटो के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सर्विस और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जिंदल ई ऑटो के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन की दिशा में अहम पहल बताया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!