खरसिया क्षेत्र में आयोजित हुआ विशाल सतनाम शोभा यात्रा
श्वेत ध्वजा लहराते सैकड़ों लोग हुए शामिल
********************************
छोटे डूमरपाली से लेकर बड़े देवगॉंव तक विभिन्न गॉंवों में जगह-जगह फूल मालाओं व स्वल्पाहार से शोभायात्रा का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया
खरसिया | पावन पर्व 18 दिसम्बर गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर खरसिया क्षेत्र मे भव्य सतनाम शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों सतनाम अनुयायी मोटरसायकलों की लंबी कतारों के साथ शामिल हुए सतनाम के प्रतीक सफेद ध्वज थामें युवा खरसिया क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अँचलों तक ‘जय सतनाम’ का जयकारा लगाते पहुँचे, जहॉं जगह-जगह विशाल शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन हुआ।शोभायात्रा का मार्गदर्शन व नेतृत्व समाज के कर्मठ कार्यकर्ता व संगठन उपाध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज कर रहे थे, साथ ही संगठन के अध्यक्ष डॉ. भोज राम दीपक, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तोरन लक्ष्मी व जिला प्रवक्ता राकेश नारायण बंजारे का कुशल नेतृत्व विशाल शोभायात्रा को मिल रहा था।
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संगठन खरसिया के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ 18 दिसम्बर को प्रात: साढ़े दस बजे ग्राम छोटे डूमरपाली में जैतखाम में पालो फहराने के साथ हुआ। ग्राम छोटे डूमरपाली से चपले होते हुए यात्रा ग्राम फूलबंधिया पहुँची जहॉं अध्यक्ष डॉ. भोजराम दीपक जी व साथियों द्वारा सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया। फूलबंधिया में जैतखाम में पूजा अर्चन कर यात्रा बसनाझर, बाम्हनपाली होते हुए रायगढ़ चौक खरसिया पहुंची जहॉं से ग्राम महका में केशव खंडेल व साथियों द्वारा स्वागत किया गया। ग्राम मकरी, घघरा होते हुए यात्रा डूमरभाँठा पहुँची। डूंमरभांठा में मनहर परिवार व साथियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात यात्रा ग्राम हालाहुली होते हुए पुरैना पहुँची जहॉं भारद्वाज परिवार व साथियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। पुरैना से चारपारा होते हुए यात्रा बड़े देवगॉंव पहुँची जहॉं भारद्वाज परिवार व साथियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। विभिन्न गॉंवों में जैतखाम पर पुष्प अर्पित करते हुए सभा को संबोधित किया गया। ग्राम बड़े देवगॉंव के पश्चात वापस शोभायात्रा खरसिया शहर की ओर मुड़कर मौहापाली चौक स्थित जैतखाम के पास पहुंची।मौहापाली चौक में शोभायात्रा एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई जहॉं जैतखाम पर पुष्प नारियल अर्पित करते हुए शोभायात्रा को संबोधित किया गया व कार्यक्रम का समापन किया गया। इस विशाल शोभायात्रा में शामिल यात्रियों का विभिन्न ग्रामों में फूल माला व श्रीफल से स्वागत अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा जहॉं-जहॉं से गुजरी, लोग घरों से बाहर निकल कर यात्रा के दर्शनार्थी बनें, इस दौरान माताओं-बहनों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत वंदनीय रहा।
शोभायात्रा में डॉ. भोजराम दीपक अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक खरसिया, उपाध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तोरन कुमार लक्ष्मी, हरप्रसाद ढे़ढे पूर्व अध्यक्ष, जिला प्रवक्ता राकेश नारायण बंजारे, संगठन सचिव केशव खंडेल, लोचन बंजारे, मनीराम सोनी, डी. पी. गर्ग, बुटूलाल जॉंगड़े, सुंदर कुर्रे, डॉ. श्याम बंजारे, रामेश्वर बंजारे
जागेश्वर लक्ष्मी, जय सिंह गबेल, राहुल भास्कर, सुखराम बघेल, कमलेश्वर भारद्वाज, आनंद, ललित भारद्वाज, आकाश दीपक, दिलीप भारद्वाज, सम्राट आदिले, भावेश भारद्वाज, प्रदीप लक्ष्मी, भुपेद्र सोनी, आलोक सोनी, कमलेश सोनी, चरण सोनी, जितेंद्र बघेल, मुकेश सोनी, परमनद बंजारे, राजी भारती, लालकुमार कुर्रे, फादल नारंग, अजय धर्मा, भारत लाल भारद्वाज, पदमन भारद्वाज, मोहन भारद्वाज, विरेन्द्र भारद्वाज, भुपेद्र धर्मा, रुपलाल धर्मा, हनीष भारद्वाज, नंदकुमार भारद्वाज, डिलेशवर भारद्वाज, भोजराम लहरे, राकेश आदिले, गोलू भारद्वाज, राजकुमार लहरे, बुधराम चौहान, नथुराम लहरे, राजू भारद्वाज, शुभम भारद्वाज, आनंद, समीर भारद्वाज, छोटु भारद्वाज, देवेश, राहुल, बेद प्रकाश भारद्वाज, देव भारद्वाज, गुलशन, दिनेश बंजारे, हलधर बंजारे, दिलेश्वर बंजारे, नारायण भारद्वाज, समीर महिलांगे, विशाल महिलांगे, चंद्रभान बंजारे, सनत बंजारे, वायरकर एवं अन्य बहुत से साथी शामिल रहे।
शोभायात्रा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी ने प्रसन्नता व्यक्त किया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी साथ में लगी हुई थी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply