खरसिया से दिल्ली तक चला पुलिस का ऑपरेशन 1200 किलोमीटर दूर जाकर खरसिया पुलिस ने दबोचा शातिर कार चोर
SSP शशि मोहन सिंह के निर्देशन, ASP अनिल सोनी के मार्गदर्शन और SDOP प्रभात पटेल की मॉनिटरिंग में दिल्ली तक चला ऑपरेशन, डुप्लीकेट चाबी वाला शातिर मैकेनिक गिरफ्तार
खरसिया में हुई वेन्यू कार चोरी की घटना को खरसिया पुलिस ने महज एक साधारण चोरी मानकर नहीं छोड़ा, बल्कि इसे चुनौती की तरह लेते हुए ऐसा ऑपरेशन चलाया जिसने अपराधियों के होश उड़ा दिए।
करीब 1200 से 1300 किलोमीटर दूर Delhi तक पहुंचकर पुलिस टीम ने चोरी की कार बरामद की और पूरे मामले के मास्टरमाइंड शातिर कार मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया।
इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में SDOP प्रभात पटेल का नेतृत्व सबसे अहम माना जा रहा है। उनके निर्देशन, रणनीति और लगातार मॉनिटरिंग में खरसिया पुलिस की टीम ने तकनीकी जांच, मुखबिर सूचना और लगातार ट्रैकिंग के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई।
बताया जा रहा है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से काम करता था और वाहन चोरी के बाद उसकी पहचान मिटाने में माहिर था।जानकारी के मुताबिक आरोपी पेशे से कार मैकेनिक है। उसने पहले वाहन की रेकी की, फिर डुप्लीकेट चाबी तैयार कर बेहद सफाई से वेन्यू कार चोरी कर ली। चोरी के बाद उसने नंबर प्लेट बदल दी ताकि पुलिस आसानी से वाहन तक न पहुंच सके।
इतना ही नहीं, आरोपी दिल्ली में कार का डेंट-पेंट कराकर उसे दूसरे व्यक्ति को बेचने की तैयारी में था।इधर वाहन चोरी की शिकायत मिलते ही खरसिया पुलिस एक्टिव मोड में आ गई।
SDOP प्रभात पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई जिसने घटना स्थल से लेकर संभावित रूट तक हर एंगल पर जांच शुरू की। CCTV फुटेज, तकनीकी इनपुट और वाहन की मूवमेंट के आधार पर पुलिस को लगातार अहम सुराग मिलते गए।जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को पता चला कि आरोपी वाहन लेकर छत्तीसगढ़ से बाहर निकल चुका है।
इसके बाद भी टीम पीछे नहीं हटी। कई राज्यों का सफर तय करते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपी का पीछा करती रही। आखिरकार दिल्ली में आरोपी की लोकेशन मिलने पर टीम ने दबिश दी और उसे धर दबोचा।
इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रभात पटेल,प्रधान आरक्षक शिव वर्मा , आरक्षक कीर्ति सिदार,आरक्षक किशोर राठौर, आरक्षक साविल चंद्रा, आरक्षक केशव चौहान ,और साइबर टीम के धनंजय कश्यप की भूमिका बेहद अहम रही।
टीम ने दिन-रात मेहनत कर लगातार तकनीकी निगरानी बनाए रखी, जिसके बाद आरोपी तक पहुंचना संभव हो सका। पुलिस कार्रवाई के दौरान चोरी की वेन्यू कार, फर्जी नंबर प्लेट, डुप्लीकेट चाबी और अन्य सामान भी बरामद किया गया।पूरे ऑपरेशन में खरसिया पुलिस की मेहनत, तकनीकी क्षमता और रणनीतिक कार्रवाई साफ दिखाई दी।
करीब 1200 किलोमीटर दूर जाकर आरोपी को गिरफ्तार करना आसान नहीं था, लेकिन रायगढ़ पुलिस ने यह साबित कर दिया कि अपराधी चाहे जितनी दूर भाग जाए, कानून के हाथ उससे ज्यादा लंबे होते हैं।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि रायगढ़ पुलिस अब अपराधियों के लिए डर का दूसरा नाम बनती जा रही है। वहीं SDOP प्रभात पटेल के नेतृत्व की भी खूब चर्चा हो रही है, जिनकी मॉनिटरिंग में टीम ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply