ऑनलाइन प्यार बना जाल: छेड़छाड़, धमकी और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खेल खत्म

रायगढ़ में इंस्टाग्राम के जरिए युवती से ब्लैकमेल और छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, साइबर और महिला थाना की संयुक्त कार्रवाई

रायगढ़, 15 मई 2026।रायगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से दोस्ती कर छेड़खानी, धमकी और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह कार्रवाई महिला थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ सिंह राजपूत (24 वर्ष), निवासी लश्करगंज, थाना टिकारी, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, फिर बढ़ा अपराध का जाल पीड़िता ने 14 मई 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि करीब 7–8 महीने पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत धीरे-धीरे मोबाइल कॉल्स तक पहुंच गई।5 जनवरी 2026 को आरोपी रायगढ़ पहुंचा और चक्रधरनगर क्षेत्र (मेडिकल कॉलेज रोड) में युवती को मिलने बुलाया। यहां उसने गलत नियत से छेड़खानी की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे पीड़िता डर गई और चुप रही।

धमकी, दबाव और अपहरण जैसी स्थिति इसके बाद आरोपी लगातार युवती को फोन कर परेशान करता रहा और संबंध बनाए रखने का दबाव डालता रहा।30 अप्रैल 2026 को उसने फिर मिलने का दबाव बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। भय के कारण युवती उसके साथ मथुरा चली गई।4 मई 2026 को युवती ट्रेन से रायगढ़ लौटी, लेकिन आरोपी ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया और केवल सिम वापस किया।

परिजनों को भेजे अश्लील कंटेंट, बढ़ाया दबाव घर लौटने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी के जरिए युवती के परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर लगातार धमकाना शुरू कर दिया।इसके बाद महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 74, 75, 79, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चक्रधरनगर से गिरफ्तारी, मोबाइल बरामद सूचना मिलने पर महिला थाना और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आरोपी की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए पुलिस ने उसे चक्रधरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त OnePlus Nord CE 2 Lite 5G मोबाइल फोन भी जब्त किया।

पूछताछ में आरोपी ने खुद को यूट्यूबर बताया और अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक मालती कंवर, आरक्षक राजेश उरांव सहित साइबर सेल के आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर और नवीन शुक्ला की अहम भूमिका रही।

🛑 SSP का सख्त संदेश रायगढ़ पुलिस अधीक्षक ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि—“सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती खतरनाक हो सकती है। महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

📌 पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!