लूट और चेन स्नैचिंग से थर्राया पूरा जिला…पुलिस दौड़ी सड़कों पर, अपराधियों की हुई घेराबंदी, लेकिन जब खुला सच, तो सब रह गए दंग ,ये कोई वारदात नहीं, बल्कि रायगढ़ पुलिस की हाई-लेवल मॉक ड्रिल थी

जिले में लूट और चेन स्नैचिंग की घटनाओं से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ नाकेबंदी

रायगढ़, खरसिया और धरमजयगढ़ में एक साथ सक्रिय हुई पुलिस, संदिग्धों की तलाश में चला सघन अभियान

15 मई, रायगढ़जिले में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब रायगढ़, खरसिया और धरमजयगढ़ क्षेत्र में एक साथ लूट और चेन स्नैचिंग की घटनाओं की सूचना कंट्रोल रूम को मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे जिले में हाई अलर्ट जैसी स्थिति बन गई।सिविल लाइन रोड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई।

संदिग्धों की तलाश में जगह-जगह नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया गया। अचानक बढ़ी पुलिस गतिविधियों से आमजन में भी चर्चा और हलचल का माहौल देखा गया।

इसी बीच खरसिया क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्धों को अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि एक संदिग्ध मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

वहीं धरमजयगढ़ क्षेत्र में भी कापू रोड पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को दबोच लिया।जिलेभर में एक साथ चल रही इस बड़ी कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में मौजूद रहे और पूरी स्थिति की मॉनिटरिंग करते रहे।हर चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस की सक्रियता और रिस्पॉन्स टाइम को गंभीरता से परखा गया।

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की सच्चाई कुछ और ही निकली ,दरअसल, यह कोई वास्तविक अपराध नहीं बल्कि रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित एक हाई-लेवल मॉक ड्रिल थी, जिसे एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले की तैयारियों को परखने के लिए किया गया था।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य लूट और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं के बाद पुलिस की तत्काल प्रतिक्रिया, नाकेबंदी व्यवस्था और फील्ड कोऑर्डिनेशन को वास्तविक परिस्थितियों में जांचना था।

एसएसपी का बयान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि”इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस की तत्परता और सिस्टम की मजबूती को परखना है। आज सभी यूनिट्स ने बेहतर समन्वय और त्वरित रिस्पॉन्स दिखाया है, जिससे पुलिस व्यवस्था की क्षमता का सकारात्मक मूल्यांकन हुआ है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!