तलवार लहराकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली अंबिकापुर पुलिस की त्वरित एवं सख्त कार्रवाई
📍 अंबिकापुर | 15 मई 2026 अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के दौरान तलवार लहराकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की गई है।
घटना का विवरण प्रार्थिया अंजनी सारथी, निवासी महामाया पेट्रोल पम्प के पीछे, खटिकपारा, नमनाकला, अंबिकापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 13.03.2026 को मोहल्ले के लेदरी नामक व्यक्ति ने अपने साथी गोपी एवं गोलू के साथ मिलकर हाथ में तलवार लेकर उसके घर पहुंचकर हमला किया। आरोपियों ने तलवार के हत्थे से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गई।
अपराध दर्ज एवं जांच प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 174/2025, धारा 299, 351(2), 115(2), 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार थे।
पुलिस की कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में—विशाल दास, पिता लाल दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी नागम पसेना, थाना लुण्ड्रा, जिला सरगुजागोपी चौधरी, पिता शिवबली चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी नमनाकला खटिकपारा, अंबिकापुररवि गुप्ता उर्फ गोलू, पिता नन्दकिशोर गुप्ता, उम्र 24 वर्ष, निवासी नमनाकला, अंबिकापुर
बरामदगी आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की तलवार जप्त की गई है।
पुलिस टीम की भूमिका इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना कोतवाली अंबिकापुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही—उप निरीक्षक के. के. यादव, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, सियाराम मरावी, सतीश सिंह, तथा आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, लालभुवन सिंह एवं अमित विश्वकर्मा शामिल रहे ।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ






Leave a Reply