जुए के बड़े फड़ पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई, फार्म हाउस मालिक समेत 8 गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर फार्म हाउस संचालक सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में भारी मात्रा में नगदी, मोबाइल फोन और लग्जरी वाहन जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक Rajnesh Singh के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीएसपी सिविल लाइन एवं एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर देर रात ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर जुआ खेलते हुए 8 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में फार्म हाउस मालिक मनीष शर्मा सहित शहर और आसपास के कई कारोबारी एवं युवक शामिल हैं।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹3 लाख 80 हजार नगद, 11 मोबाइल फोन तथा 5 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹40 लाख बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में रोशन सिंह, मुन्ना गोयल, विकास सिंह, मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल, चंद्रकिशन अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोनी में गैर जमानती धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply