रात के अंधेरे में भर रहे थे मौत का सफर, पुलिस की रेड पड़ते ही खुल गई गौ-तस्करों की पूरी ‘पिकअप प्लानिंग
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 14 गायों को तस्करी से बचाया, 4 आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी
सूरजपुर जिले में गौ-तस्करी के खिलाफ पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है, जिसने देर रात चल रहे पूरे नेटवर्क की पोल खोल दी।
जिले के डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देशों के बाद रामानुजनगर पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर 14 गायों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया और मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि दिनांक 16-17 मई की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भुनेश्वरपुर में एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर कहीं ले जाने की तैयारी चल रही है।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में रामानुजनगर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी।पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद कुछ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया।
जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक JH 02 BQ 7718 में 7 गायों को बेरहमी से ठूंसकर भरा गया था, जबकि 7 अन्य गायों को वाहन में लोड करने के लिए बांधकर रखा गया था।पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद मुस्तकीम, अहिबरन, मुर्तजा शाह आलम और महबुब शाह शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपी मवेशियों के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 14 नग गायों समेत परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।
जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।मामले में थाना रामानुजनगर में अपराध क्रमांक 147/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस द्वारा रेस्क्यू की गई सभी गायों को सुरक्षित संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत भुनेश्वरपुर के सरपंच को सुपुर्द किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गंगासाय पैंकरा, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक रामजतन सिंह, अनिल कुजूर, आरक्षक धनंजय साहू और राजेश नायक की सक्रिय भूमिका रही।
एसएसपी प्रशांत ठाकुर के सख्त तेवर के बाद जिले में अवैध कारोबारियों पर लगातार कसता जा रहा शिकंजा…

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply